Spread the loveरालोद नेता अब्दुल्ला शेरबानी का बरेली में हुआ स्वागत आज राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी जी का शाहजहांपुर जाते हुए बरेली मे नि० जिलाध्यक्ष मो० मतलूब एड० ने राष्ट्रीय लोकदल बरेली के साथियों के साथ गुलदस्ता देकर स्वागत कर मुलाकात की। पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी जी ने बरेली संगठन के बारे में विस्तार से जाना शेरवानी जी ने कहा केंद्रीय मंत्री माo जयंत चौधरी जी पूरे उत्तर प्रदेश के संगठन पर निगाह रखे हुए है ,किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी को मिलकर पार्टी में काम करना है पूर्व प्रदेश महासचिव शेरवानी ने कहा कि हम सब चौधरी चरण सिंह जी के अनुयायी हैं और हमारा कर्तव्य है कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी जी को मजबूत करें जिससे कि आने वाला समय हमारे आदरणीय नेता माननीय जयंत चौधरी जी का हो ओर राष्ट्रीय लाेक दल का वर्चस्व पूरे भारत में दिखे इस अवसर पर मुख्य रूप से नि० जिलाध्यक्ष मो० मतलूब एड०, नि० प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक जी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजवीर उपाध्याय जी, जिला महासचिव शहादत हुसैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l Post Views: 27 Post navigation खनन विभाग की मिलीभगत से हो रहा बालू भंडारण अधिकारी बने मूकदर्शक यूपी एमपी सीमा पर बन रहे विवादित पेट्रोल पंप मामले में उच्च न्यायालय प्रयागराज ने लगाई रोक