Spread the loveक्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार महिलाओं के ‘ मासिक धर्म ‘ पर टैक्स लगाती है? दुनिया भर के देश कई बार अपने देश में व्यवस्थाओं के सुचारु चलते रहने के लिए अजब गजब नियमों का सहारा लेते हैं…नये कानून बनाते हैं। इस के चक्कर में कई बार कानून बनाने वाले नीति-नियंता सीमाएं लांघ जाते हैं। पाकिस्तान में लगने वाला पीरियड टैक्स के खिलाफ जिस तरह से वहां की अवाम उठ खड़ी हुई, सरकार को उसे वापस लेने को मजबूर होना पड़ा। आखिर क्यों जरूरत पड़ी पाकिस्तान को ऐसा कानून बनाने की… पाकिस्तान सरकार का वायरल सच भारत के पड़ोसी देश की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है। देश में आर्थिक संसाधानों को मजबूत करने की दिशा में पाकिस्तान कई अजब गजब कानूनों में से एक है महिलाओं पर लगाया जाने वाला पीरियड टैक्स। इसे पाकिस्तान में सैनिटरी पैड और अन्य मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों पर लंबे समय से कर लगाया जाता था। इसी वजह से इसे अक्सर ‘पिंक टैक्स’ या ‘पीरियड टैक्स’ कहा जाता है। स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों पर 18 प्रतिशत बिक्री कर लागू था। वहीं आयातित उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत सीमा शुल्क भी लगता था। #Pakistan #ViralNews Post Views: 2 Post navigation रालोद नेता अब्दुल्ला शेरबानी का बरेली में हुआ स्वागत क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार महिलाओं के ‘ मासिक धर्म