Spread the love👉ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026 योजना गुरूवार, 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रही है। जिले के 384 ग्राम पंचायतों में यह योजना लागू होगी, जिसके तहत भूमि स्वामियों के पक्ष में अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन (रजिस्ट्री) होगी। इससे संबंधित व्यक्ति को भूमि का कानूनी अधिकार मिलने से जमीनी विवादों एवं अतिक्रमण से मुक्ति के साथ आसानी से बैंक लोन भी मिल सकेगा। संबंधित ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में शिविर के जरिए लोगों को लाभांवित किया जाएगा। आवश्यक होने पर चतुर्थ चरण में भी शिविर लगेंगे। निःशुल्क रजिस्ट्री के लिए तहसीलदार को उप पंजीयक के अधिकार दिए गए हैं, जबकि पटवारी निष्पादक होंगे।प्रथम चरण में 17, 18 एवं 19 सितम्बर को अजयगढ़ तहसील में बहादुरगंज, मझगांय, पाठा, तरौनी, विश्रामगंज, बिलाही, प्रतापपुर, देवगांव, भापतपुर कुर्मियान, गुमानगंज, झिन्ना, बनहरीकला, सब्दुआ, कगरेकावारा, कुंवरपुर, नारायणपुर, सिद्धपुर, नवस्ता, हरदी, कीरतपुर, छतैनी, कल्याणपुर, अमरछी, बहिरवारा, भसूड़ा, कटर्रा, धरमपुर, भदैया, देवलपुर, नंदनपुर, उदयपुर, शानगुरैया, जैतूपुर, पिष्टा, जिगनी, लौलास, सिलोना, चंदौरा और बीहर सरवरिया में स्वामित्व योजना का शिविर लगाया जाएगा। इस क्रम में गुरूवार से तीन दिवसीय शिविर का आयोजन पन्ना तहसील की 31 ग्राम पंचायतों में, देवेन्द्रनगर तहसील की 23 ग्राम पंचायतों में, गुनौर तहसील की 39 ग्राम पंचायतों में, अमानगंज तहसील की 31 ग्राम पंचायतों में, पवई तहसील की 26 ग्राम पंचायतों में, सिमरिया तहसील की 19 ग्राम पंचायतों में, शाहनगर तहसील की 28 ग्राम पंचायतों में तथा रैपुरा तहसील की 24 ग्राम पंचायतों में भी होगा। Post Views: 78 Post navigation गौ सेवक एवम मैत्री मैदान से गायब