Spread the loveपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन अपर कलेक्टर एवं नामित अध्यक्ष मधुवंतराव धुर्वे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर सुरेन्द्र पाल सिंह सेवानिवृत प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना, डॉ. आनंद चौरसिया असिस्टेंट प्रोफेसर, एस.के. चंदपुरिया, गुलाबधर असिस्टेंट प्रोफेसर तथा अभिभावक सदस्यों में कोमल जगवानी, भूपेन्द्र राय एवं शिक्षक प्रतिनिधि नेहा लखेरा भी उपस्थित रहीं। आरंभ में विद्यालय प्राचार्य अमित दाहिया ने बैठक के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। इस दौरान विद्यालय एवं छात्रों से संबंधित एजेंडा के विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर अंतिम रूप प्रदान किया गया।इस मौके पर राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, एक भारत श्रेष्ठ भारत और खेलकूद में राष्ट्रीय, जोनल और संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बाल वैज्ञानिक पार्थवीर दुबे और अनन्या मिश्रा ने केवीएस राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता में विनीत पाल ने विजुअल आर्ट में आंचलिक एवं संभाग दोनों स्तरों पर प्रथम स्थान हासिल किया और अब वे राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, महक वर्मा ने विजुअल आर्ट में और समृद्धि गौतम व अदिति सिंह ने स्वदेशी खिलौना निर्माण में संभाग स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खुशी पटेल लंबी कूद-अंडर 17, श्रेया शर्मा गोला फेंक-अंडर 14 और प्रियल गुप्ता 200 मीटर रिले दौड़-अंडर 19 ने स्वर्ण पदक जीतकर पन्ना का मान बढ़ाया। कामिनी रायकवार ने लंबी कूद में रजत और रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता, जबकि अग्नि अवस्थी ने योग में दो कांस्य पदक हासिल किए। युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति जगवानी, समर्थ चौबे, कुहू मोदी तथा विशेष प्रोत्साहन के लिए पवनी रावत, कान्हा तिवारी और वैधी परमार को पुरस्कृत किया गया।अनुशासन और सैन्य विधाओं में राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कैडेट आराध्या साहू सैन्य कवायद में प्रथम, निशानेबाजी व स्वास्थ्य-स्वच्छता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैडेट आस्था कुशवाहा ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में प्रथम, मानचित्र अध्ययन में द्वितीय और वाद-विवाद व चित्रकला में तृतीय स्थान पाया। अन्य विशिष्ट कैडेट्स पुरुषार्थ द्विवेदी ने मानचित्र अध्ययन में प्रथम, अग्नि अवस्थी ने सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम, मानसी कोंदर ने ड्रिल व चित्रकला में तृतीय और अपूर्वा सिंह ने निशानेबाजी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्तमान मे अग्नि अवस्थी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं एमएच अटैचमेंट में शामिल होने ढाना सागर गई हैं। इस संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य इंटर ग्रुप कॉम्पिटिशन और गणतंत्र दिवस शिविर के लिए सांस्कृतिक टीम का प्रशिक्षण और चयन करना होता है।सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले उत्कृष्ट शिक्षक भी हुए सम्मानित ,राष्ट्रीय और संभागीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस इंडेक्स दिलाने वाले समर्पित शिक्षकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 12वीं के विषयवार शिक्षक क्रमशः जॉनी अत्री, सौम्या जैन, क्षितिज चौधरी, दिनेश कुमार, रेणुका तिवारी, दीपेश चौधरी, विद्याचरण चौरसिया एवं डॉ. सुरेश कुमार पटेल हैं। कक्षा 10वीं के सम्मानित शिक्षकों में हरी ओम शरण, हृदेश शुक्ला व शेफाली गुप्ता, श्यामजी श्रीवास्तव, नेहा बिसवारी, रजनीश गुप्ता और तनु तिवारी हैं। प्राचार्य ने विद्यालय के बुनियादी ढांचे को हाईटेक और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक योजना का प्रस्ताव भी रखा। इसमें छोटे बच्चों के लिए छः नए सर्वसुविधायुक्त बाल वाटिका कक्षों का निर्माण भी शामिल है। विद्यालय में वर्तमान में 922 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। स्टाफ की समीक्षा के दौरान कुल 46 स्वीकृत पदों में से 17 रिक्तियां पाई गईं। नामित अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि रिक्त पदों के कारण बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए संविदा शिक्षकों की उचित व्यवस्था निरंतर जारी रखी जाए। Post Views: 33 Post navigation साइबर मामले पर पन्ना पुलिस का कसता सिकंजा कलेक्टर ने एक करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपए की विस्थापन पैकेज राशि की स्वीकृत