Spread the love

कलेक्टर ऊषा परमार ने केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंतर्गत पन्ना तहसील के ग्राम कोनी के 13 परिवारों से प्राप्त सहमति उपरांत प्रत्येक परिवार को 12 लाख 50 हजार रूपए के मान से एकमुश्त विस्थापन पैकेज की कुल राशि एक करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत की है। इनमें शिवराज गौड़, सिब्बू आदिवासी, हरी चरण, पिरूवा, संतोष, प्रेम लाल, भरत आदिवासी, रामू गौड़, प्रेमदास, राकेश, लक्ष्मण प्रसाद आदिवासी, एसाख खान एवं मेघ सिंह शामिल हैं।विदित हो कि छतरपुर पन्ना जिले के तहत केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंतर्गत दौधन बांध निर्माण कार्य के लिए डूब क्षेत्र से प्रभावित पन्ना टाईगर रिजर्व कोर क्षेत्र के एवज में पीटीआर से लगे हुए ग्राम कोनी की निजी भूमि पन्ना पीटीआर के उपयोग अधिग्रहण के लिए भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के तहत अवार्ड पारित किया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा केन बेतवा परियोजना के तहत बांध के डूब प्रभावितों हेतु विशेष पैकेज की स्वीकृति अनुसार दौधन बांध के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज दिए जाने के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में भू-अर्जन अधिनियम 2013 अंतर्गत 13 परिवारों को निर्धारित राशि का अवार्ड पारित किया गया।

Leave a Reply

You missed