Spread the loveकलेक्टर न्यायालय पन्ना द्वारा गत 4 अगस्त को ग्राम जनकपुर तहसील पन्ना निवासी कृष्ण लाल पिता गुल्ला प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी कर जनकपुर स्थित आराजी नंबर 67/4 रकवा 2.023 हे. भूमि पर दर्ज प्रविष्टि अनधिकृत प्रतीत होने पर प्रश्नाधीन आराजी को पुनः शासकीय म.प्र. शासन दर्ज करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही संबंधित को पक्ष एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 31 अगस्त को सुबह 11 बजे न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए भी आहूत किया गया था। प्रकरण क्रमांक 0001/अ-6(अ)/26-27 में अनावेदक को जारी कारण बताओ सूचना पत्र रजिस्टर्ड पते पर तामील नहीं होने के कारण कलेक्टर न्यायालय में सोमवार, 28 सितम्बर को पुनः पेशी निर्धारित की गई है। विदित हो कि शिकायतकर्ता बसीर खां निवासी वार्ड नम्बर 22 बेनीसागर मोहल्ला पन्ना द्वारा इस संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया है कि ग्राम जनकपुर की आराजी नंबर 67 मिसल बंदोबस्त वर्ष 1955-56 में मध्यप्रदेश सरकार वर्ग 9/2 दर्ज है। आराजी नंबर 67 कई बटांकनों में विभक्त होकर भूमि स्वामियों के नाम पर दर्ज है। जिसमें से 67/4 रकवा 2.023 हे. श्री कृष्ण लाल पता जनकपुर के नाम पर वर्तमान राजस्व वर्ष 2026-27 में दर्ज है। खसरा नकल छायाप्रति अनुसार वर्ष 1973-74 तक उक्त भूमि खसरा नंबर 67 रकवा 65.54 मध्यप्रदेश सरकार दर्ज रही है। किंतु वर्ष 1984-85 में बटांकन होकर 67/4 रकवा 2.023 हे. भूमि श्री कृष्ण लाल निवासी पन्ना शासकीय पट्टेदार के नाम दर्ज होना पाई गई। जो निरंतर दर्ज है। केवल पिता का नाम जुगल प्रसाद खरे के स्थान पर गुल्ला प्रसाद 2006-07 से वर्तमान तक दर्ज है। वर्ष 1983-84 में भूमि स्वामी श्री कृष्ण लाल के नाम दर्ज भूमि का खसरा पंचशाला अनुसार आदेश दर्ज नहीं है। इसके पूर्व वर्ष 1974-75 से 1983-84 तक खसरा अभिलेख अप्राप्त है। वर्तमान में मौके पर श्री कृष्ण लाल का कब्जा नहीं है एवं न ही पूर्व वर्षों में इनके द्वारा कभी आकर कृषि कार्य व कब्जा नहीं किया गया। ग्राम जनकपुर में वर्तमान में इस नाम का कोई व्यक्ति भी नहीं है। जिसके तहत भूमि को पूर्ववत मध्यप्रदेश शासन दर्ज करने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। Post Views: 116 Post navigation आखिर पशुओ की मौत का कारण क्या 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजेगा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प