Spread the love

दक्षिण पन्ना वनमंडल के रैपुरा वन परिक्षेत्र में वन अमले की त्वरित कार्रवाई से नीलगाय के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। शनिवार, 26 सितंबर 2026 को सुबह लगभग 9:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अधराड़ बीट के ग्राम माधोपुरा में एक नीलगाय का बच्चा पालतू मवेशियों के साथ ग्रामीण अजय सिंह के घर पहुंच गया है। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी, रैपुरा के निर्देशन में वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया।आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद नीलगाय के बच्चे को पशु चिकित्सालय, रैपुरा ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सक द्वारा उसका परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार किया गया। स्वस्थ पाए जाने पर उसे अधराड़ बीट के उपयुक्त वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस संपूर्ण रेस्क्यू एवं उपचार संबंधी कार्रवाई में वनपाल प्रेमशंकर सिंह एवं सुमंत कुमार जगेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

You missed