Spread the loveमामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीखेरा चौकी का है! जहाँ रात्रि करीब 3 बजे एक कंटेनर जबलपुर से उत्तरप्रदेश की ओर जा रहा था! जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP20ZX6974 है! पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस द्वारा कंटेनर को पहाड़ीखेरा मे रात्रि के दौरान रोकने करने की कोशिस की गई , तब कंटेनर चालक द्वारा बैरिकेटिंग तोड़कर भागने का प्रयास किया गया! लेकिन थाना एवम चौकी पुलिस के समूचे प्रबंध के चलते, कंटेनर चालक की भागने की कोशिस नाकामयाब रही! पुलिस द्वारा वाहन चालक सहित तीन अन्य लोगो को गिरफ्तार कर छोड़ी बड़ी भैसे,पड़वा सहित 51 नंग पशुओ को सुरक्षित रूप से लुहरहाई की गौशाला मे भेजा गया! अवैध पशुओ की तस्करी करने वाले कंटेनर मे डाक पार्सल, बेटी बचाओ, बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत जैसे नारे लिखे देखे गये! लगातर बृजपुर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है! उदाहरण के तौर से विगत 48 घंटे मे अंधे कत्ल का खुलासा हो या साइबर अपराधियों को दबोचने की बात हो बृजपुर थाना प्रभारी सोनम शर्मा का कहना:- मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर जाँच की गई, जाँच के दौरान वाहन चालक सहित सवार तीन अन्य साथियों पर कार्यवाही की गई!चौकी एवम थाना के सभी टीम के अच्छे सहयोग से कार्यवाही संभव हो सकी! Post Views: 120 Post navigation कमिस्नर दिलीप कुमार ने निवाडी प्रवास पर-लापरवाही पर एक्शन वनकर्मियों द्वारा रैपुरा में नीलगाय के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा