Spread the loveपन्ना नगर के कुंजवन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सहभागिता कर बच्चों को उपहार वितरित किए।इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मंच पर सम्मानित कर उनके समर्पण एवं सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाली माताओं एवं बच्चों से संवाद कर केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की एवम बच्चों के पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके सम्मान और प्रोत्साहन की यह पहल निश्चित रूप से सेवा भावना को और मजबूत करेगी।इस अवसर पर जिले की कलेक्टर उषा परमार सहित जनप्रतिनिधियों मे जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे परमार , नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि परमार, जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव , पन्ना नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे! Post Views: 97 Post navigation वनकर्मियों द्वारा रैपुरा में नीलगाय के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा पन्ना जिले के बच्चों को प्रत्येक दिन मिलता है भोजन- रिपोर्ट मे खुलासा