Spread the love

पुलिस कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन ने अपनी शिकायतें और समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं।जनसुनवाई के दौरान एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने फरियादियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। जमीन विवाद,मारपीट,महिला उत्पीड़न, साइबर फ्रॉड और पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।एसपी ने सभी शिकायतों समस्याओं के त्वरित,विधिवत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए और फरियादी को कार्रवाई से अवगत कराया जाए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को न्याय दिलाना और पुलिस व जनता के बीच विश्वास बढ़ाना है। उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों से शालीनता से पेश आने और समस्या का समाधान प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए।

सुबोध केशरवानी

Leave a Reply

You missed