Spread the loveरेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी,शिनाख्त में जुटी पुलिस *अझुवा कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा संकरा बाबा मंदिर के पश्चिम स्थित बड़ी बाग के सामने रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन के किनारे पोल संख्या 892/16 व 892/18 के बीच गुरुवार को लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक ने नीले रंग की शर्ट और हरे रंग का लोवर पहन रखा था। उसकी शर्ट पर आईआरसीटीसी (IRCTC) का लोगो बना हुआ था। शव के पास से 120 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन की स्क्रीन बरामद हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही सैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी नाथ पांडे एवं अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए शिनाख्त कराने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। सुबोध केसरवानी Post Views: 19 Post navigation पुलिस कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश अरुण कुमार शुक्ला बने कौशाम्बी के नए क्षेत्राधिकारी