Spread the love

पन्ना जिले के पन्ना जनपद के अंतर्गत आने वाले स्कूल मे जहाॅं जल भराव शिक्षको और छात्रों का सर दर्द बन जाती है! पुरानी स्कूल की बिल्डिगो से टपकता जल छात्रों की पढ़ाई मे समस्या बना हुआ है! आज भी पन्ना जिले मे ऐसे स्कूल विद्यमान है जिसके आगे- पीछे से नाले निकलते है, छोटे छोटे छात्रों का आना जाना बना रहता है! बारिश के समय नाले युवा अवस्था मे प्रवाहित होते है! वही प्राथमिक शाला जैसे विद्यालयो मे छोटे छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने जाते है! किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है!जिला शिक्षा अधिकारी को ऐसे समस्त विद्यालयों की सूचियाँ निर्मित करवाकर नियमित तरीके से जानकारी लेना चाहिए, अन्यथा व्यवस्था अनुसार कक्षाएँ अन्य भवनों मे संचालित करने हेतु आदेश जारी करना चाहिये! शासन प्रशासन को प्रत्येक स्कूल के पुरानी बिल्डिंग एवम टपकती छतो,सहित आस पास से गुजरने वाले नालो के मार्ग की समुचित व्यवस्था का प्रबंध करना कर निर्देश जारी करना चाहिए! ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न होऐसा ही एक मामला पहाड़ीखेरा संकुल के ग्राम भसूडा स्थित माध्यमिक शाला से सामने आया है जहा छात्र एवम शिक्षकों का कक्षा तक पहुँचना दुश्वार प्रतीत होता है!

Leave a Reply

You missed