Spread the love पन्ना जिले का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बृहस्पति कुंड जो शुद्ध प्रकृति एवम पर्यटन, धार्मिक,संस्कृतिक खूबसूरती को बारिश के मौसम मे चार चाँद लगा देता है! वही मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज , केफेटेरिया, गजीवो, पार्किंग, पार्क बनाकर पर्यटकों को अधिक आकर्षण करने का कार्य किया है! अब देश के कोने- कोने( गुजरात, दिल्ली,लखनऊ, भोपाल,इंदौर, सागर,जबलपुर, आंध्रप्रदेश, जयपुर, छतीसगढ़, पंजाब,हरियाणा, मणिपुर) से पर्यटक अपने परिवार सहित पर्यटक विभाग की संरचना, झरना, एवम बृहस्पति कुंड की शुद्ध प्रकृति का दीदार करने पहुँच रहे है! पर्यटकों के वाहनों, खान -पान, आने -जाने , पेयजल ,शौचालय की उचित व्यवस्था के चलते पर्यटक का स्थल के प्रति विश्वास और घूमने की लालसा लगातर बढ़ रही है! वर्तमान समय मे पर्यटकों का अनुमानित आवागमन लगभग 10000-15000 की संख्या मे पर्यटक बृहस्पति कुंड का दीदार करने पहुँचे होंगे! खजुराहो- चित्रकूट, कालिंजर आने जाने वाले देश के एवम विदेशी पर्यटकों बृहस्पति कुंड पर्यटक स्थल का नाम सुनकर या सोशल मीडिया मे देखकर पहुँच रहे है! सप्ताह मे लगभग एक दो विदेशी पर्यटक भी पहुँच जाते है!जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों हेतु उचित व्यवस्था के साथ अच्छा माहौल प्रदान करने हेतु सतत निगरानी की जा रही है! हाल ही मे पन्ना कलेक्टर उषा परमार द्वारा पर्यटकों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए पार्किंग तक सुसज्जित मार्ग बनाने हेतु जिला पर्यटन विभाग को निर्देशित किया है! जिससे कार्य प्रगति पर है! वही पर्यटन संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी उमराव सिंह मरावी लगातर प्रत्येक सप्ताह बृहस्पति कुंड स्थल की व्यवस्थाओ का जायजा लेने पहुँच रहे है! प्रशासन द्वारा रखी जाने वाली विशेष नजर से पन्ना जिले के बृहस्पति कुंड सहित अन्य पर्यटक स्थलों की व्यवस्थाओ के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा!जिला पर्यटन एवम संस्कृति परिषद को हुई राजस्व की प्राप्ति से आगामी निर्माण के साथ अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का कार्य किया जायेगा! ताकि सुरक्षित पर्यटकों के साथ- साथ सुव्यवस्थित, पर्यटन स्थल के रूप मे पहिचान स्थापित हो सकेगी! Post Views: 101 Post navigation कलेक्टर ने समय सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर 13 अधिकारियों पर लगाया अर्थदण्ड आवेदन प्राप्त कर समस्याओं का किया गया निराकरण