Spread the loveसंभल के चंदौसी में गणेश चौथ मेले के दौरान बेल्ट से मारपीट और उपद्रव मचाने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार रात करीब 11:40 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मेला ग्राउंड में दो पक्षों के बीच जमकर बेल्ट चले थे, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई थी। इस घटना का 29 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में बबलू, हरिओम, रिंकू, रामनिवास, शिवा, विशाल, निजाम, जुनैद आलम, प्रेम और आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जैसा कि ‘पहले’ और ‘अब’ के दृश्यों में साफ देखा जा सकता है, पुलिस ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Post Views: 33 Post navigation नीलगाय से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत एमवीआईईटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंजीनियर्स डे,पोस्टर प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन