Spread the love

नीलगाय से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

*हर्रायपुर, कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर भीटी देह माफी गांव के पास बीते 10 सितंबर की शाम नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर में घायल हुए दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अनिल कुमार हर्रायपुर कौशाम्बी

बताया जाता है कि चंदवारी गांव निवासी भोले उम्र 27 वर्ष पुत्र संतोष और विजय उम्र 22 वर्ष पुत्र कंचन बाइक से मूरतगंज से प्रयागराज की ओर जा रहे थे एसपीएमआईटी कॉलेज के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई,जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से मूरतगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया गंभीर हालत के चलते दोनों को आगे इलाज के लिए रेफर किया गया था। इलाज के दौरान विजय पुत्र कंचन की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है।पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

*अनिल कुमार पत्रकार

Leave a Reply

You missed