Spread the loveलाखों की लागत से बनी सड़क छह माह में उखड़ी, जगह-जगह जानलेवा गड्ढे *नवीन स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख मार्ग बदहाल, प्रसव के लिए महिलाओं को भी इसी सड़क से गुजरने की मजबूरी* *अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा में मोक्षधाम से रसूलपुर-मढ़ियामई जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी पीडब्ल्यूडी सड़क पुनर्निर्माण के महज छह माह बाद हीजगह-जगह उखड़ गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बने हुए हैं। लाखों रुपये की लागत से कराए गए पुनर्निर्माण के बावजूद सड़क की यह हालत निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है।इस मार्ग पर नगर पंचायत का नवीन स्वास्थ्य केंद्र और होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्र भी स्थित है। स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए यह प्रमुख मार्ग होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार आवागमन करते हैं।खासकर प्रसव के लिए महिलाओं को इसी मार्ग से स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से मरीजों को झटकों और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का पुनर्निर्माण करीब छह माह पहले कराया गया था,लेकिन कुछ ही समय में सड़क उखड़ने लगी। अब कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं और सड़क की गिट्टियां भी उखड़कर फैल गई हैं। लोगों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी ठेकेदार अथवा संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क का दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।इस संबंध में सड़क विभाग के अभियंता ने कहा कि किसी कर्मचारी को मौके पर भेजकर सड़क की स्थिति दिखवाई जाएगी। *मदन कुमार केशरवानी पत्रकार Post Views: 23 Post navigation चक्की की छत पर लगे सोलर पैनल की चोरी,पुलिस जांच में जुटी नीलगाय से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत