Spread the loveचक्की की छत पर लगे सोलर पैनल की चोरी,पुलिस जांच में जुटी *अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली डोरमा गांव निवासी नीरज पाण्डेय की चक्की पर सोलर पैनल लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात के समय चोर चक्की परिसर में पहुंचे और सोलर पैनल को खोलकर लेकर फरार हो गए।सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों की तलाश में छानबीन कर रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भी चोरी को लेकर चिंता का माहौल है। *मदन कुमार केशरवानी Post Views: 28 Post navigation मेडिकल कॉलेज सहित सरकारी अस्पतालों से घायलों को रेफर किए जाने के आंकड़ों की समीक्षा किए जाने की जरूरत लाखों की लागत से बनी सड़क छह माह में उखड़ी, जगह-जगह जानलेवा गड्ढे