Spread the loveएमवीआईईटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंजीनियर्स डे,पोस्टर प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन *कौशाम्बी* भारत रत्न एवं महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार, 15 सितंबर को एमवीआईईटी परिसर में इंजीनियर्स डे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इंजीनियर्स डे प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वाचस्पति,विधायक,बारा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.वाचस्पति द्वारा केक काटकर किया गया।इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ.एस.पी.गौतम डीन डॉ.अजय सिंह विभागाध्यक्ष शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इंजीनियर्स डे के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता तकनीकी सोच एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो प्रतियोगिताओं के पोस्टर प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग, तकनीकी विकास,नवाचार एवं भविष्य की संभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार किए तथा अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी सृजनात्मकता एवं तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि डॉ. वाचस्पति,विधायक,बारा ने विद्यार्थियों को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंजीनियर समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ.एस.पी.गौतम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा हौसले बुलंद रखो बच्चों,मंजिलें तो मिल ही जाएंगी। जब कोई साथ नहीं रहेगा,तो शिक्षा ही काम आएगी।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, कठिन परिश्रम करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में इंजीनियरों की भूमिका केवल तकनीकी समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है,बल्कि नवाचार और राष्ट्र निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टरों में इंजीनियरिंग एवं तकनीकी नवाचार आधुनिक तकनीक रचनात्मक समाधान तथा भविष्य की संभावनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया। पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ निर्णायक मंडल एवं उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया इंजीनियर्स डे के इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि एक सफल इंजीनियर बनने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान की क्षमता, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति भी आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के समस्त विभागाध्यक्षों,शिक्षकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस मौके पर इंजी कमलेश द्विवेदी पूर्णिमा प्रजापति इंजी कुलदीप इंजी एजाज़ अहमद पटेल इंजी हमजा इलियास इंजी हुमा बानो इंजी शिवा नारायण इंजी मदीहा लईक इंजी अनिकेश इंजी सत्यम विश्वकर्मा इंजी सावन रवि निषाद एवं अनुराग सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे मदन कुमार केशरवानी Post Views: 16 Post navigation गणेश चौथ मेले के दौरान बेल्ट से मारपीट और उपद्रव मचाने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट और ………….