Spread the love

” बदलती दुनिया मे अपराधो की बदलती तस्वीरें”आमआदमी को संकट मे डालने वाली है! बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग से क्राईम की दुनियाँ जहाँ और अधिक विस्तृत होती जा रही है! वही पुलिस के लिये मामले को हल करना बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है!आये दिन साइबर से सबंधित मामले  पुलिस थानों मे दर्ज होते है! एंड्रॉयड फोन का उपयोग करने वाली आमजनता कभी भूल बस अभी अंजाने मे या कभी लालच बस साईबर जैसे फ्रॉड मे फस जाते है! अब हाल ही जैसे मामले पन्ना कोतवाली द्वारा – घर मे घुस कर चोरी करने वालों को जेल की राह दिखाई, दुकान का समान चोरी करना,मादक पदार्थो का पकड़ना – गुन्नोर थाना द्वारा हो, आफ लाईन धोख़ाधड़ी करना इन मामलों को पन्ना पुलिस कहने का अर्थ ( जिले के समस्त थानों से)  जल्द ही खोज लेती है! लेकिन जब बात साईबर के क्षेत्र मे करे तो पन्ना पुलिस अधीक्षक निबेदिता नायडू ऐसे केसो को अधिक मात्रा मे हल करवा रही है! जो टेढी खीर है! विगत वर्षो से तुलना की जाये तो वर्तमान वर्षो मे साईबर वाले मामलो को अधिक मात्रा मे हल करने मे सफलता प्राप्त की है! जिससे प्रतीत होता है कि पन्ना पुलिस द्वारा तकनीकी का सफलतम उपयोग कर सफलता हासिल की जा रही है! वही पन्ना पुलिस विभाग मे पदस्थ वर्तमान थाना प्रभारी एवम पूर्व बृजपुर थाना प्रभारी शक्ति पांडे द्वारा सलेहा एवम बृजपुर थाना क्षेत्र को केमरो से सुसज्जित किया गया! ताकि पुलिस की तीसरी आँख अपराध करने वाले के पास रहे, और आसानी से अपराध करने वालों को पकड़ने के साथ अपराधो पर नियंत्रण कायम किया जा सके! साइबर संबंध मामलों को लेकर पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू से बात की गई थी! तब उन्होंने जल्द ही डेटा को कम्पाइल करने देने की बात कही!

Leave a Reply

You missed