Spread the love

पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता हाथी कैंप में सप्ताहिक हाथी रेजुविनेशन (पुनयौवनीकरण) कैंप 24 सितंबर 2026 से हाथी महोत्सव कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हाथियों के संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना और उनके स्वास्थ्य व प्रबंधन को सुदृढ़ करना है।

 

 

“12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया गया, विश्व हाथी दिवस पर मानव- हाथी संघर्ष पर ध्यान केंद्रित किया गया! हाथी गणना 5 वर्ष में होती है 17-22, तक की गणना के डेटा का संकलन है, लेकिन वर्तमान गणना किन्ही कारणों के चलते नही हो पाई है! वर्तमान मे हाथी गणना हेतु प्रयुक्त की जाने वाली  विधि डीएनए प्रोफाइलिंग है! अफ्रीका शबाना हाथी, अफ्रीकन वन हाथी और एशियाई हाथी यह तीन प्रकार की प्रजातियां हैं है जो iucn बुक मे दर्ज हो रही है! हाथियों को आज संरक्षण की ही नही अपितु घटते गलियारे,विखंडित होते आवास, बदलते जलवायु परिवर्तन एवम मानव द्वारा दांत एवम अंगो की लालसा हाथियों के शिकार को बढ़ावा देती है! हाथियों की सामाजिक संरचना अंतर्गत परिवार का नेतृत्व मादा द्वारा किया जाता है! हाथियों को संरक्षण प्रदान करने हेतु वन संरक्षण अधिनियम 1972 वर्ष 1992 प्रोजेक्ट एलिफेंट के तहत हाथी उनके आवासों एवं कल्यानो के संरक्षण में सहायता प्रदान करता है प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट एलिफेंट दोनों को 23-24 में मिलकर इस प्रोजेक्ट टाइगर और एलीफेंट के नाम से जाना जाता है हाथी संरक्षण में चुनौतियां हैं जबकि हाल की रिपोर्ट अनुसार पूर्व- उत्तर एवम दक्षिण मे लगातार घटती हाथियों की संख्या एवम ट्रेन द्वारा दुर्घटना से शिकार होने का आकड़ा सबसे अधिक है!”

हाथी पुणयौवनीकरण कैंप का उद्घाटन पन्ना टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र संचालक ब्रिजेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।हाथी पुणयौवनीकरण कैंप में मुख्य वन संरक्षक छतरपुर श्री नरेश सिंह यादव, कलेक्टर पन्ना उषा परमार, वन मंडलाधिकारी दक्षिण पन्ना अनुपम शर्मा, वन मंडलाधिकारी उत्तर पन्ना धीरेंद्र प्रताप सिंह, पन्ना टाइगर रिजर्व के उपसंचालक, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, हिनौता की सरपंच, ईको विकास समिति के अध्यक्ष, एनएमडीसी (मंझगवां) के महाप्रबंधक, सभी सहायक संचालक, वन परिक्षेत्राधिकारी, फील्ड स्टाफ, आकस्मिक श्रमिक तथा हाथियों की देखरेख करने वाले महावत्, सहायक महावत व चारा कटर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हाथियों को पौष्टिक आहार के रूप में ड्राई फ्रूट, गुड के लड्डू, तरबूज, केला, सेब और गन्ना जैसे फल विशेष डाइट के रूप में खिलाए गए।

 

द्वितीय दिवस की मुख्य गतिविधियाँ:-

कार्यक्रम के दूसरे दिन आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का हिनौता हाथी कैंप में गरिमामयी आगमन हुआ। उनके साथ उपसंचालक महोदय, हिनौता परिक्षेत्र के रेंज अधिकारी, समस्त वन कर्मचारी और महावत उपस्थित रहे। माननीय विधायक महोदय ने कैंप का अवलोकन किया और पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ रहे हाथियों के कुनबे तथा उनके संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रबंधों की सराहना की।आगामी कार्यक्रम और स्वास्थ्य परीक्षण: यह महोत्सव आगामी 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही, एनएमडीसी सिविल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा हाथी स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों और प्रकृति प्रेमियों से अपील की है कि वे इस कैंप में भाग लें और वन्यजीवों एवं वनों की सुरक्षा के इस अभियान में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

You missed