Spread the love

*गुलामीपुर ब्रिज पर सब्जियों से लदा ट्रक पलटा*

कटहल-परवल सड़क पर बिखरे, ड्राइवर रत्नेश बाल बाल बचे

*टेढ़ी मोड़ कौशाम्बी* सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर ब्रिज पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होते होते टल गया। कोलकाता से दिल्ली जा रहा सब्जियों से लदा ट्रक गुलामीपुर ब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में लदे कटहल,कुंदरू और परवल सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि इटावा निवासी ड्राइवर रत्नेश कुमार चमत्कारिक रूप से बाल बाल बच गए। सूचना पर सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराने में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक कोलकाता से सब्जी लेकर दिल्ली जा रहा एक ट्रक सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर ब्रिज के ऊपर बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भारी मात्रा में कटहल,कुंदरू और परवल लदा हुआ था। ट्रक पलटने से पूरी सब्जी सड़क पर फैल गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।और मामले की सूचना पुलिस को दी ट्रक पलटने से ब्रिज पर जाम की स्थिति बन गई।हादसे में ट्रक चालक इटावा निवासी रत्नेश कुमार चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ट्रक से बाहर निकाला गया। मामूली खरोंच के अलावा रत्नेश को कोई गंभीर चोट नहीं आई।सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले यातायात को डायवर्ट कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। सड़क पर बिखरी सब्जियों को भी हटवाया गया है

*पत्रकार उत्तम मिश्रा  कौशाम्बी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed