Spread the loveबीईओ मूरतगंज ने नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर अनिल कुमार पत्रकार श्रमिक उजाला समाचार पत्र हर्रायपुर कौशाम्बी हर्रायपुर कौशाम्बी स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में छात्रों का नामांकन बढ़ाने के लिए बुधवार को विकासखंड मूरतगंज के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कासिया पूर्व द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय कासिया पूर्व प्रथम के छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई। रैली मे छात्र-छात्राएं गांव के जिन रास्तों से गुजरे वो क्षेत्र कोई न छूटे अबकी बार,शिक्षा है सबका अधिकार ।आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारों से गुंजायमान हो गए। खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज हिना सिद्दीकी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विद्यालय के समस्त स्टाफ गांव गांव जाकर अभिभावकों से बात करके नामांकन की प्रक्रिया को बढ़ाएं तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान की जाए। निपुण तालिका में नवीनतम प्रगति आवश्यक दर्ज की जाए। साथ ही साथ प्रेरणा पोर्टल पर शेष कार्यों को समय से पूर्ण किया जाए जैसे दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी,मारुति नंदन त्रिपाठी,राज केसर मिश्रा, कुलदीप,सुनील सिंह,ममतासिंह,रिजवाना,मिथिलेश,पीयूष पांडे,गीतांजलि,रोमा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। Post Views: 40 Post navigation तहसीलदार ने ग्राम भैरवा में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण पूर्व ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने व वित्तीय अनियमितता की शिकायत कर कार्यवाही की मांग