Spread the love

पूर्व ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने व वित्तीय अनियमितता की शिकायत कर कार्यवाही की मांग

प्रधान संघ ने खण्ड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन

हर्रायपुर कौशांबीमूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के प्रधान संघ द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि विकास खण्ड मूरतगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद सऊद वर्तमान में कार्यालय आकर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठते है व कार्यालय के समस्त कार्यो का संचालन करते है,पूर्व में अतीक अहमद के गुर्गो से तालुक पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के विरूद्ध कुछ माह पूर्व पुलिस अधिक्षक कौशाम्बी द्वारा गैगेस्टर एक्ट,फिरौती,

अनिल कुमार पत्रकार श्रमिक उजाला हर्रायपुर कौशाम्बी

अपहरण सहित अन्य गम्भीर धाराओं में कार्यवाही करते हुए इनके समस्त चल अचल सम्पतियों को कुर्क किया है,ऐसी गम्भीर धाराओं में लिप्त पूर्व ब्लाक प्रमुख खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में रौब झाड़ते हुए ब्लाक प्रमुख के समस्त दायित्वों कार्यो का संचालन करते है तथा विकास खण्ड मूरतगंज के समस्त ग्राम प्रधान से मनरेगा एवं राज्य वित व केन्द्रीय वित्त से कराये गये कार्यो में कमीशन मांगते है और कहा जाता है कि इसे गुण्डा टैक्स समझों चाहे कमीशन,ग्राम पंचायतों से कमीशन न दिये जाने पर ग्राम प्रधानों को परेशान किया जाता है तथा अपने लोगों से शिकायत करवाकर कार्यवाही करवाते हुए जेल भेजने की धमकी दी जाती है।पिछले 15 वर्षो में क्षेत्र पंचायत निधि का सम्पूर्ण धनराशि का व्यय ग्राम पंचायत लोहरा एवं सोखदा में किया जाता है। जो पूर्ण रूप अनियमियता की श्रेणी में आता है। ग्राम पंचायत लोहरा एवं सोखदा में फर्जी कार्य दिखाकर बिना कार्य कराये सम्पूर्ण धनराशि गबन किया जा रहा है जिसकी स्थलीय जांच करायी जाय तो खण्ड विकास अधिकारी,जेईआरईडी व पूर्व एवं वर्तमान ब्लाक प्रमुख द्वारा कराये गये समस्त फर्जी वाड़े की पोल खुल जायेगी। शिकायती पत्र देने वालों में प्रधान संघ के समीर सिंह,राम नरेश पासी,राम किशोर सहित अन्य कई प्रधान व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अनिल कुमार पत्रकार श्रमिक उजाला हर्रायपुर कौशाम्बी

Leave a Reply

You missed