Spread the love

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता,पुलिस फोर्स तैनात अनुभव सिंह

सावन के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

मयंककमार शुक्ला जिला संवाददाता प्रयागराज

प्रयागराज। लालापुर श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। दशा सुमेर घाट से पवित्र जल भरकर शिवभक्तों का जत्था लालापुर स्थित मनकामेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुआ। धार्मिक मान्यता के अनुसार कल दूसरा सोमवार के साथ त्रयोदशी भी पड़ रही है। इसलिए इस बार भारी मात्रा में श्रद्धालुओं के एकत्रित होने और भगवान शिव का जलाभिषेक करने की संभावना है।सुरक्षा को देखते हुए लालापुर पुलिस फोर्स मनकामेश्वर मंदिर में तैनात है। मेले में भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने कहा जो भी श्रद्धालुओं को परेशान करेगा उसकी खैर नहीं। मेले में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।स्थान दशा सुमेर घाट → लालापुर मनकामेश्वर मंदिर तिथि सावन का दूसरा सोमवार + त्रयोदशी व्यवस्था भारी भीड़ की उम्मीद, पुलिस फोर्स तैनात निर्देश अवैध वसूली पर रोक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Leave a Reply

You missed