Spread the love

तहसीलदार ने ग्राम भैरवा में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

सुबोध केशरवानी श्रमिक उजाला समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी

कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत तहसीलदार,मंझनपुर ने बुधवार को ग्राम भैरवा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता दिलीप कुमार की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या 37/332, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता सुनीता देवी की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या 162,पशुचर भूमि की पैमाइश कर चिन्हित किया गया।

 

Leave a Reply

You missed