Spread the loveलखीमपुर खीरी | शारदा नगर तीन दिन बाद नहर में तैरता मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस लखीमपुर से खुर्शीद आलम की रिपोर्ट थाना शारदा नगर क्षेत्र में तीन दिन पहले नहर में कूदकर जान देने वाले युवक का शव आज नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव दिखाई देने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे नहर से बाहर निकाला। घटना की सूचना तत्काल थाना शारदा नगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच जारी है। Post Views: 23 Post navigation मॉडल संकुल स्तरीय संघ के एम आई एस सहायक एवं लेखाकार का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू आगरा में ताजमहल से पहले दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य