Spread the love

पुलिस कमिश्नर, आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत सुश्री अमीषा द्वारा श्रावण

आगरा से सोनू पंडित जी की रिपोर्ट

माह के आगामी प्रथम सोमवार को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत कैलाश मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण कर मन्दिर कमेटी के सदस्यों से बातचीत की गयी तथा सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस दौरान बैरिकेडिंग, कांवड़ मार्ग, जलाभिषेक स्थल, प्रकाश व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं यातायात व्यवस्था का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट आगरा*

Leave a Reply

You missed