Spread the love पन्ना जिले के पन्ना जनपद के अंतर्गत बीती रात्रि भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए है! पन्ना ब्लॉक की दो प्रमुख नदिया जिसमें से एक बाघिन दूसरी क़ालीबराह दोनों ही अपने उच्चतम स्तर पर प्रवाहित हो रही है! जहाँ बाघिन नदी के कारण दर्जनों गाँवों जैसे रमखिरिया, चैन सिंह धर्मपुर, गहरा, पनारी, एमलोनिया, बरहो, बडेरा, शाहपुर का संपर्क टूटा है! वही क़ालीसराह की बात करे तो दिया, उमरी, भवानीपुर, मे चारो तरफ जल ही जल दिखाई देता है! सूत्रों की माने तो दिया ग्राम पंचायत के कुछ बस्ती मे पानी अंदर पहुँच चुका है वही मजरा तरिया मे दो लोगो के घरों मे पानी घुस जाने के कारण घर गिरने की सूचना प्राप्त हुई है! मौके पर प्रशासन द्वारा रेशकु टीम भेज दी गई है! लेकिन अभी बारिश रुकने का नाम नही ले रही है! अगर दो से चार घंटे और बारिश होती है! तो दिया उमरी, तरफ के ग्रामो के हालात मे प्रशासन को विशेष नजर बनाने की आवश्यकता है! ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े! Post Views: 137 Post navigation मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एक नई शुरूआत: पूर्व मंत्री ब्रजेंद् प्रताप सिंह कमिश्नर ने विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट कर किया संवाद छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकान भी देखी