Spread the love 👉जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन गश्त एवं वारंटियों की धरपकड़ — कुल 71 वारंटों की तामीली 👉पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा फरार एवं वारंटी आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिनांक 29.08.2026 की रात्रि जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में नाईट कॉम्बिंग गश्त का विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही विभिन्न अपराधों में फरार एवं न्यायालय से जारी वारंटों वाले आरोपियों की तलाश कर उनकी धरपकड़ की गई।नाईट कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले में कुल 71 वारंटों की तामीली की गई, जिसमें 15 स्थाई गिरफ्तारी वारंट, 06 गिरफ्तारी वारंट एवं 50 जमानती वारंट शामिल हैं।थाना-वार स्थाई वारंट की स्थिति, थाना कोतवाली – 06 स्थाई वारंट थाना अजयगढ़ – 02 स्थाई वारंट थाना धरमपुर – 01 स्थाई वारंट थाना अमानगंज – 03 स्थाई वारंट थाना सलेहा – 01 स्थाई वारंट थाना सिमरिया – 02 स्थाई वारंट इस प्रकार कोतवाली, अजयगढ़, धरमपुर, अमानगंज, सलेहा एवं सिमरिया थाना क्षेत्रों में कुल 15 स्थाई वारंटों की तामीली की गई। अतिरिक्त अभियान के दौरान 06 गिरफ्तारी वारंट एवं 50 जमानती वारंट की भी तामीली की गई।नाईट कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधियों में पुलिस का भय कायम करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्यवाही करने तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। Post Views: 169 Post navigation कमिश्नर ने विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट कर किया संवाद छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकान भी देखी 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी, संत बन चुके गिरवर सिंह की अनोखी वापसी