Spread the love कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा समस्त अधिकारियों को वर्तमान में जारी निरंतर बारिश के मद्देनजर स्थिति पर सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने कहा है कि अतिवर्षा के कारण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जलभराव अथवा नदी-नालों के उफान पर आने की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्र में परस्पर समन्वय एवं संवाद व बेहतर सूचना तंत्र के माध्यम से प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति अथवा बाढ़ या आपदा पर तत्काल सूचित कर बचाव व अन्य आवश्यक कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया गया है। जनसुरक्षा के उद्देश्य से नाले या पुल के उपर पानी की स्थिति में किसी भी वाहन या नागरिकों को पुल, नदी अथवा नाला पार करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी कहा है। Post Views: 132 Post navigation स्कूली छात्रों को छुट्टी की आवश्यकता ग्रामवासियों से संवाद कर समस्याओं का किया निराकरण