Spread the loveग्राम चक सैयद अलीपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निस्तारण कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,मंझनपुर आकाश सिंह ने आज ग्राम चक सैयद अलीपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में शिकायतकर्ता बबलू विश्वकर्मा की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 169, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हित किया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता नत्थू की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 172, नाली की पैमाइश कर चिन्हित किया। शिकायतकर्ता परमेश कुमार की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 75, नवीन परती भूमि की पैमाइश कर चिन्हित किया।उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए *सुबोध केशरवानी Post Views: 51 Post navigation होटल का किराया सुनकर उड़ गए होश,पहुंच गया कोठे पर