Spread the loveतालाब में नहाने गये 13 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत अनिल कुमार पत्रकार श्रमिक उजाला हर्रायपुर कौशाम्बी हर्रायपुर कौशाम्बी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित पक्का तालाब में बुधवार दोपहर नहाते समय 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज कर जांच में जुट गई। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 19 धर्मराज नगर के जिल्लापर निवासी कृष्णा प्रसाद उर्फ केशव उम्र लगभग 13 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र कुमार पटेल बुधवार की दोपहर में अपने कुछ दोस्तों के साथ मूरतगंज के पक्का तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को तालाब से बाहर निकाल कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किशोर के पिता वीरेंद्र ने बताया कि तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था,दोपहर में नहाने के लिए निकला जब देर तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की ही थी कि सूचना मिली कि तालाब किनारे कपड़े रखे हैं और वो तालाब में डूब गया है। अनिल कुमार पत्रकार श्रमिक उजाला हर्रायपुर कौशाम्बी Post Views: 22 Post navigation पूर्व ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने व वित्तीय अनियमितता की शिकायत कर कार्यवाही की मांग ब्लू व्हेल वाटर पार्क में सात साल के मासूम की डूबने से मौत