Spread the loveबाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं के साथ डीपीओ ने की समीक्षा बैठक *कौशाम्बी।* जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में विभागीय कार्यों में गति लाने,शासन के मंशानुरूप लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त कराने के दृष्टिगत पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन आदि के लिए जनपद में नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विकास भवन मंझनपुर के सरस हाल में जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी,मुख्य सेविकाओं की समीक्षा बैठक की।उक्त बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोषण ट्रैकर,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,संभव अभियान,हॉट कुक्ड योजना, पोषण पुनर्वास केन्द्र, सी०एम० डैशबोर्ड,ऑगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण,सक्षम ऑगनबाड़ी के साथ-साथ नवीन अनुपूरक पुष्टाहार के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी और आवश्यक जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं की प्रगति में सार्थक प्रयास करते हुए पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने का निर्देश दिया गया। *सुबोध केशरवानी Post Views: 14 Post navigation आगरा में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को किसानों ने घेरा, आलू के दामों को लेकर जताया आक्रोश लुका छुपी के खेल में बीत गए 8 महीने नहीं बंद हुआ बालू का अवैध खनन