Spread the love

*बिग ब्रेकिंग न्यूज*

गोल्डी हत्याकांड के सातों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भेजा जेल

जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम

प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार से जुड़े बहुचर्चित गोल्डी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पीड़ित परिवार के समर्थन में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।मध्य प्रदेश के रीवा जनपद निवासी गोल्डी (20वर्ष)की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके पिता तीरथ साकेत की तहरीर पर कौंधियारा थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इंस्टाग्राम पर स्वयं को प्रिंस वर्मा बताने वाले युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर युवती के साथ धोखा किया, जबकि बाद में उसका वास्तविक नाम मोहम्मद शाहिल होने की जानकारी मिली। तहरीर में दुष्कर्म, धर्म छिपाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, हत्या करने तथा शव को कब्रिस्तान में दफनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले न्यायालय की अनुमति के बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया,और उसके बाद साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी थी। अब थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बचे हुए तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मामले में नामजद सभी सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं,और सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।मुकदमे में जारी बाजार निवासी मोहम्मद शाहिल उर्फ प्रिंस वर्मा, गुल्फाम उर्फ अलादीन, जुगुनू, कुरैसा बानो, शलमा, तमन्ना तथा पिंकी उर्फ शबनम को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना निष्पक्ष तरीके से की जा रही है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

You missed