Spread the love*बिग ब्रेकिंग न्यूज* दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला, शिकायत दर्ज जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत मेजा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को उसके पति ने कथित तौर पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मेजा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।खीरी क्षेत्र की निवासी धनराजी देवी ने बुधवार सुबह 10 बजे मेजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दो माह पहले उनकी शादी मेजा थाना क्षेत्र के बसहरा गांव निवासी लवकुश पुत्र चंद्रशेखर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।शादी के बाद से ही पति लवकुश दहेज में बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसने धनराजी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार रात पति ने उसे बेरहमी से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। धनराजी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अनाथ हैं। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है,और उनके भाई-भाभी ने उनकी शादी कराई थी। घर से निकाले जाने के बाद वह थाने पहुंचीं।मेजा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं,और तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया है,और उसे मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। Post Views: 33 Post navigation ऑनलाइन धोखधड़ी के 85 हजार 794 रूपये साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित को कराए वापस दो मोटरसाइकिल और बोलेरो की भिड़ंत 4 घायल, बोलेरो चालक फरार