Spread the love

*बिग ब्रेकिंग न्यूज*

*भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने दी तहरीर, जांच-पड़ताल शुरू*

 संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम

प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेमरी शांतिनगर गांव में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर निर्धारित सीमा से अधिक हिस्से में निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़ित ने जारी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सेमरी शांतिनगर निवासी अवधेश यादव पुत्र गजराज यादव ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जारी चौकी पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व में मेजा तहसील मांडा निवासी मनीष जायसवाल की पत्नी के नाम लगभग डेढ़ बिस्वा भूमि का बैनामा कराया था।अवधेश का आरोप है कि संबंधित पक्ष ने भूमि की विधिवत पैमाइश कराए बिना ही लगभग दो बिस्वा जमीन पर मकान का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।पीड़ित अवधेश यादव के अनुसार, जब उन्हें इस अवैध निर्माण की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। अवधेश यादव ने आरोप लगाया है कि निर्माण करा रहे लोगों ने न केवल उनकी बात अनसुनी की, बल्कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

Leave a Reply

You missed