Spread the love

आए दिन आवारा पशुओं से हो रहे हमले से कई व्यापारियों एवं नगर के लोगों की जान भी जा चुकी है और चोट भी लग चुकी है नगर में कल शाम अपने पुत्र के साथ नवाबगंज मेन रोड से अपने घर वापस जा रहे व्यापार मंडल नवाबगंज के उपाध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा के नवाबगंज तहसील अध्यक्ष रीतेश श्रीवास्तव पर होली गेट के पास अचानक आवारा पशुओं ने हमला कर दिया जिससे रीतेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने किसी तरह आवारा पशुओं से उन्हें बचाया और तुरंत इलाज के लिए भेजा। आवारा पशुओं का आतंक नवाबगंज में बढ़ता जा रहा है, आये दिन राहगीर इन आवारा पशुओं के हमले के शिकार हो रहे है, वही प्रशासन कान में उंगली डाले बैठा है। और शासन प्रशासन बिल्कुल इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है आए दिन हो रहे हमले से नगर के व्यापारियों में एवं आम जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है

Leave a Reply

You missed