Spread the love*बिग ब्रेकिंग न्यूज* *रास्ते पर कब्जे की शिकायत पर तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण, की कार्रवाई* जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत तहसील व थाना करछना गांव करछना में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत बुधवार को राजस्व विभाग ने रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। यह कार्रवाई आवागमन बाधित होने की शिकायत के बाद की गई। टीम ने मंगलवार को भी कई स्थानों पर कार्रवाई की थी।नायब तहसीलदार पनासा संध्या गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने यह अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। जहां पर अतिक्रमण की शिकायतें आएगी, वहां पर टीम कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि टीम ने गाटा संख्या 706 पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया, जो राजस्व अभिलेखों में रास्ते के रूप में दर्ज है।कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि रास्ते की भूमि को कब्जामुक्त कराकर आम लोगों के आवागमन को सुचारु बनाया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 41 Post navigation भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने दी तहरीर, जांच-पड़ताल शुरू 274 करोड़ का जसरा बाईपास सवालों के घेरे में,धंसने लगी सड़क,गुणवत्ता पर सवाल