Spread the love*बिग ब्रेकिंग न्यूज* जसरा में शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिली सौगात, सीएम की योजनाओं का लाइव जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत जसरा स्थित ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ हुआ। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। योजना का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उपचार के दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत दिलाना है।इसके साथ ही प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी की खरीद के लिए प्रति छात्र-छात्रा 1200 रुपये की धनराशि भेजने की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया गया। सरकार का कहना है कि इससे विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध होगी और उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।जसरा स्थित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ निर्मला देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी व छात्र हितैषी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं का स्वागत करते हुए इन्हें शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। Post Views: 29 Post navigation खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने दी तहरीर, जांच-पड़ताल शुरू