Spread the love

राजस्थान के श्रीगंगानगर की शर्मनाक दास्तानl एक 13 साल की बच्ची को 5 दिन तक नोचा गया,32 दरिंदों ने की हैवानियत की पराकाष्ठाl
राजस्थान पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर सरेआम पिटाई करते हुए जुलूस निकालाl
राजस्थान के श्रीगंगानगर से आई खबर रूह कंपा देने वाली है। एक 13 साल की मासूम ट्यूशन से घर लौट रही थी। एक रिक्शा चालक उसे बहलाकर गेस्ट हाउस ले गया। वहां पहले उसे 10 हजार में बेचा गया, फिर खुद भी उसका शोषण किया।
इसके बाद गेस्ट हाउस संचालक ने 3 दिन तक 12 लोगों से उसका शोषण करवाया। फिर उसे 50 हजार में दूसरे गेस्ट हाउस को बेच दिया। वहां 20 से ज्यादा लोगों ने दिन रात उस बच्ची की इज्जत तार-तार की।
5 दिनों में एक मासूम के साथ 32 बार हैवानियत। चीख दबाने के लिए उसे नशा दिया गया,शराब पिलाई गई। घर वाले और पुलिस उसे ढूंढ रहे थे। आखिरकार बच्ची किसी तरह वहां से भागी और एक पुलिसकर्मी को आपबीती सुनाई। तब जाकर ये काला सच सामने आया। ये लोग मर्द नहीं हैं। ये इंसान की शक्ल में भेड़िये हैं। जिनकी खुद की बेटियां और बीवियां हैं, उन्होंने किसी की बेटी को नोच डाला।
अगर यही सब उनके घर की बच्ची के साथ होता तो????
जब तक ऐसे दरिंदों को बीच चौराहे पर मिसाल बनने वाली सजा नहीं मिलेगी, तब तक बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी।
कानून को चाहिए कि इस केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और POCSO के तहत अधिकतम सजा दी जाए। समाज को भी अब खामोश नहीं रहना है।
मैं समझता हूं ये खबर पढ़कर आपका भी खून खौल उठा होगा। 13 साल की एक बच्ची के साथ जो हुआ वो किसी भी,सभ्यता और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला कृत्य है।
अगर आप या आपके आसपास कोई बच्चा खतरे में है तो तत्काल
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करें ya फिर 112 पुलिस इमरजेंसी और नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएंl
बेटियां बोझ नहीं, देश का भविष्य हैं। उनकी हिफाजत करना हर नागरिक का फर्ज और सिस्टम की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

You missed