Spread the love

मूरतगंज में नीरज उमराव ने संभाला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार

शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत, बोले— शासन की योजनाओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

*हर्रायपुर कौशाम्बी* मूरतगंज विकास खंड में गुरुवार को नीरज उमराव ने खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने उन्हें माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रभार ग्रहण करने के बाद नीरज उमराव ने कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा संचालित सभी शैक्षिक योजनाओं का पारदर्शी,प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें, नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करें तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार,विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का विकास तथा शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर कार्यालय में श्यामल,ज़ीशान, आलोक द्विवेदी,दिलीप वर्मा, राहुल,मारुति नंदन,धीरज सहित अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

*अनिल कुमार

Leave a Reply

You missed