Spread the loveप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में नवनिर्मित रैन बसेरा का उद्घाटन, गर्भवती महिलाओं को बांटे फल *हर्रायपुर कौशाम्बी*। नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड संख्या 25 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज परिसर में नवनिर्मित रैन बसेरा भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन के उपरांत रैन बसेरा भवन को प्रभारी चिकित्साधिकारी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज को विधिवत हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को रैन बसेरा से काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें सुरक्षित एवं व्यवस्थित ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व की शुभकामनाएं भी दी गईं।उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामसिंह, लिपिक बब्लू गौतम,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के डॉ.कुश शर्मा,डॉ.आदित्य,फार्मासिस्ट राजेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। *अनिल कुमार Post Views: 10 Post navigation मूरतगंज में नीरज उमराव ने संभाला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार जिला मुख्यालय के 5 किलोमीटर के दायरे की सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं का कब्जा