Spread the love

नीम करौली बाबा के पैतृक मकान पर कब्जे का आरोप, छह नातिन पहुंचीं DM के पास, ट्रस्ट ने कहा- घर और मंदिर कानूनी तौर पर दिए गए

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा की जन्मस्थली से जुड़ा संपत्ति विवाद सामने आया है. बाबा के पैतृक मकान और पूजा स्थल को लेकर उनके परिवार की छह महिलाओं ने जिलाधिकारी संतोष शर्मा से शिकायत की है. शिकायत में हनुमान ट्रस्ट पर पैतृक मकान और पूजा स्थल पर दखल करने का आरोप लगाया गया है. बाबा के छोटे पुत्र धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियों सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, वंदना शर्मा, भावना रावत, रितु तिवारी और रिचा रावत ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है. परिवार की ओर से मामले की जांच कराने और पैतृक संपत्ति से कथित दखल हटाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

You missed