Spread the love

लश्करपुर ओइया में स्कूल मरम्मत के नाम पर ₹6.54 लाख का भुगतान, दस्तावेजों ने खड़े किए बड़े सवाल!

लश्करपुर ओइया ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय के कार्यों पर ₹6.54 लाख से अधिक का भुगतान

बदायूं के इस्लामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लश्करपुर ओइया से जुड़े ई-ग्राम स्वराज के भुगतान वाउचर सामने आए हैं। दस्तावेजों के अनुसार अगस्त 2026 में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री, आयरन गेट, विंडो पुट्टी-पेंटिंग और मरम्मत कार्यों के नाम पर कुल ₹6,54,243 के भुगतान दर्ज हैं। इनमें एक वाउचर में ₹5,31,100, दूसरे में ₹80,340, जबकि अन्य वाउचरों में ₹33,034 और ₹9,769 का भुगतान दर्ज है। दस्तावेजों में अलग-अलग भुगतान प्राप्तकर्ताओं के नाम भी दर्ज हैं। अब सवाल यह है कि जिन कार्यों के लिए भुगतान हुआ, वे मौके पर कितने हुए और उनकी गुणवत्ता कैसी है? मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

You missed