Spread the love

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ दैनिक श्रमिक उजाला

लखीमपुर खीरी। बांकेगंज क्षेत्र के मोतीपुर में अंबेडकर जयंती के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी प्रधानपति वीरेंद्र सिंह को घटना के नौवें दिन बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना मैलानी पुलिस की इस कार्रवाई के साथ ही अब तक इस प्रकरण में कुल 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना मैलानी पुलिस ने 14 अप्रैल को हुए बवाल और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में लगातार अभियान चलाते हुए मुख्य आरोपी समेत अन्य अभियुक्तों पर शिकंजा कसा है। पुलिस अधीक्षक व उच्च अधिकारियों के निर्देशन में हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम दुलारेपुर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे बवाल का मुख्य आरोपी बताया गया है। उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इसी प्रकरण में शामिल सुनील कुमार और अमित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने भी बवाल के दौरान सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई थी।

वहीं, एक अन्य मामले में वांछित चल रहे अरबाज पुत्र अतिउल्लाह निवासी ग्राम कुकरा को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका
इन सभी गिरफ्तारियों में थाना मैलानी पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed