Spread the love

मोहर्रम के जुलूस और ताजिया को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

*कौशाम्बी।* जनपद में मोहर्रम के जुलूस और ताजिया को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, उपजिलाधिकारी चायल एवं क्षेत्राधिकारी चायल ने भारी पुलिस बल के साथ थाना संदीपनघाट क्षेत्र अंतर्गत कसिया पूर्व में ताजिया स्थलों का रूट निरीक्षण किया गया।ताजियादारों और कमेटी के सदस्यों को समझाते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं, कि त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन सतर्क निगाह लगातार बनाए हुए हैं थाना में लगातार पीस कमेटी की बैठक हो रही है पूरे जिले की चौकी वा थाना पुलिस भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है सीओ से लेकर एसडीएम तक अपर जिलाधिकारी से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक तक जिला अधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक लगातार भ्रमण कर क्षेत्र में स्थितियों का जायजा ले रहे हैं

*सुबोध केशरवानी

Leave a Reply

You missed