Spread the loveमोहर्रम के मातम से लौट रहे युवकों की बाइक नीलगाय से टकराई एक की मौत तीन घायल *हर्रायपुर कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजा बाद बड़े गांव के चार युवक बाइक से मोहर्रम मातम मनाने चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव 24 जून की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे गए थे मोहर्रम का मातम मनाने के बाद चारों युवक 25 जून की भोर में 4 बजे एक बाइक में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार गैस एजेंसी गोदाम चिल्ला शाहबाजी के पास पहुंचे सामने से नीलगाय के आ जाने से बाइक सवार नीलगाय से टकरा गए और चारों युवक सड़क पर गिर पड़े हैं इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है और तीन युवक गंभीर घायल है घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवकों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है जहां दो युवकों की हालत गंभीर बताई जाती है घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम का माहौल पसर गया है जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजा बाद बड़े गांव निवासी मोहम्मद वासिब पुत्र मोहम्मद तौहीद अपने साथी अदनान अली पुत्र नन्हे वा रेहान अहमद पुत्र अफजाल अहमद वा सलीम पुत्र पीर मोहम्मद के साथ 24 जून की रात्रि 11:30 बजे एक बाइक में सवार होकर मोहर्रम के मातम में शामिल होने चिल्ला शाहबाजी गए थे मोहर्रम के मातम के बाद चारों युवक भोर लगभग 4:00 बजे एक बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार गैस एजेंसी के पास पहुंचे सड़क पर नीलगाय आ गई और बाइक सवार हड़बड़ा कर नीलगाय से टकरा गए जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर घायल हो गए हैं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई इस दुर्घटना में मोहम्मद वसीम उम्र लगभग 24 वर्ष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में घायल तीन युवकों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं मौके पर मातम का माहौल है *अनिल कुमार पत्रकार Post Views: 45 Post navigation मोहर्रम के जुलूस और ताजिया को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम पहुंचे आगरा