Spread the love*ब्रेकिंग न्यूज* जारी बाजार में मैजिक वाहन और बस में हुई टक्कर में युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में रविवार शाम करीब सात बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल मैजिक वाहन और निजी बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक जारी बाजार की ओर से गौहनिया की तरफ जा रहा था। उसके आगे एक मैजिक वाहन चल रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक मैजिक चालक ने बिना पीछे देखे वाहन का दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार दरवाजे से टकरा गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।इसी बीच पीछे से आ रही एक निजी बस की चपेट में बाइक सवार आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी,कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।सूचना मिलते ही कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल मैजिक वाहन और निजी बस को भी कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं,तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान और दुर्घटना के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Post Views: 26 Post navigation कड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का अपार जन सैलाब पत्नी समेत ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का वीडियो बनाकर ट्रक मालिक ने दी जान