Spread the love

*बिग ब्रेकिंग न्यूज*

पत्नी समेत ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का वीडियो बनाकर ट्रक मालिक ने दी जान

 संवाददाता प्रयागराज

प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत घूरपुर थाना क्षेत्र के अरविंद इरादतगंज के पुश्तैनी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। पिता दयाशंकर तिवारी की मौत हो चुकी है। वह ट्रक चलाकर परिवार चलाते थे। उनकी मौत के बाद अरविंद ने काम आगे बढ़ाया।4 साल पहले रिचा (34वर्ष) से शादी हुई। दो बच्चे 2 साल की बड़ी बेटी और 5 महीने का एक बेटा है। काम अच्छा चला तो अरविंद ने 2 ट्रक खरीद लिए। एक ट्रक अरविंद खुद चलाते थे।पुलिस ने बताया कि अरविंद घर में मां श्यामा देवी (68वर्ष), 3 भाई, पत्नी रिचा और 2 बच्चों के साथ रहते थे। रविवार रात 12 बजे पत्नी रिचा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।वह गुस्से में घर से बाहर निकल गए। बाहर जाकर ही 1 बजे एक वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अपने रिश्तेदारों को भी भेजा। फिर अंगौछे का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।रात 2 बजे मां श्यामा देवी की अचानक आंख खुली। वह उठकर घर से बाहर आईं तो बेटे अरविंद को फंदे पर लटका देखा। श्यामा देवी ने पुलिस को बताया- बेटे से बहू रिचा आए दिन झगड़ती थी। वह अपने तीन भाइयों की आर्थिक मदद करता था।तीनों भाई दूसरे के ट्रक चलाते हैं। अरविंद उन्हें अपना ट्रक देना चाहते थे। यह बात रिचा को पसंद नहीं थी। रिचा के पिता और भाई भी अरविंद को परेशान करते थे। पिछले चार दिनों से अरविंद बहुत परेशान था।अरविंद की पत्नी रिचा ने आरोपों से इनकार किया है। कहा कि घर में मामूली कहासुनी हो जाती थी। परेशान करने वाली बात गलत है। घर छोटा है। एक ही बाथरूम है। पति के बड़े भाई लोग उसका प्रयोग करते हैं। देर होने पर टोक देती थी, इसी से वह नाराज हो जाते थे। रात में भी हल्की कहासुनी हुई थी। लगा कि गुस्सा होकर गए हैं,आ जाएंगे,लेकिन, उनका शव मिला।घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया-युवक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। हर पहलू पर जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

You missed