Spread the love*बिग ब्रेकिंग न्यूज* तालाब चौड़ीकरण के नाम पर मिट्टी बेचने की बात सुनकर बीडीओ ने पहुंचकर लगाई फटकार जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत कौंधियारा विकासखंड के गोठी गांव में तालाब संख्या-56 के चौड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस कार्य की आड़ में बड़े पैमाने पर मिट्टी बेची गई है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) डॉ. कंचन यादव से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद बीडीओ तत्काल गांव पहुंचीं,और मौके का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि लगभग सात बीघा क्षेत्रफल में फैले इस तालाब को सौन्दर्यीकरण के लिए चुना गया था। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से जेसीबी मशीन का उपयोग कर तालाब के अंदरूनी हिस्से से भारी मात्रा में मिट्टी निकाली गई और बेची गई। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब के चारों ओर की मेड़ को छोड़कर भीतर का लगभग एक-तिहाई हिस्सा खोद दिया गया है, जिससे इसका प्राकृतिक स्वरूप बुरी तरह प्रभावित हुआ है।स्थानीय निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय और अनिल कुमार ने जानकारी दी कि गर्मी के मौसम में इस तालाब से दिन-रात मिट्टी का अवैध खनन किया जाता था। इस मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बाहर भेजा जाता था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर संबंधित लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और झगड़े पर उतारू हो गए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लगातार मिट्टी निकाले जाने से तालाब की जलधारण क्षमता कम हो गई है, और अब इसमें पानी नहीं रुक पाता। इससे गांव के लोगों और पशुओं को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि वे तालाब में अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि, ये सभी आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं, जिनकी प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।शिकायत मिलने के बाद बीडीओ डॉ. कंचन यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जांच में अनियमितता और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 28 Post navigation पत्नी समेत ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का वीडियो बनाकर ट्रक मालिक ने दी जान महरा का पुरवा में देर रात 9 वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला